उत्तराखंडशिक्षा

Haridwar News…. ” विहान कुमार ने किया कमाल ” 97 प्रतिशत अंकों के साथ पास की ये परीक्षा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार


सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में कईंयों ने कमाल कर दिखाया है। भविष्य में कुछ बड़ा करने की झलक इन परीक्षा परिणामों दिख रही है। बेहद सौम्य स्वभाव व कड़ी मेहनत के धनी छात्र विहान कुमार ने भी ऐसा कर दिखाया है। उन्होंन सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है।

ad12


अपने विहान कुमार शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अध्ययनरत हैं। हरिद्वार के मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर निवासी संजय कुमार व रेनु दाबडे के होनहार पुत्र विहान कुमार के इस शानदार-जानदार व वजनदार प्रदर्शन ने स्कूल, परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। विहान की इस कामयाबी पर जमकर जश्न भी मनाया गया। इसके साथ ही विहान ने दोगुनाी ऊर्जा व मेहनत से सुनहरा भविष्य गढ़ने व कुछ अलग हटकर करने के लिये कमर भी कस ली है। विहान समाज के गरीब लोगों के लिये कुछ खास करना चाहता है।
बहरहाल, विहान को इस कामयाबी के लिये सिटी लाइव टुडे, मीडिया की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *