उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…20 दिन में जारी करें विकास कार्यों के शासनादेश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि लंबित घोषणाओं के शासनादेश 20 दिनों में जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मंत्र पर काम करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को जनहित के कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गति बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया।

सीएम धामी ने वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की जिलास्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश देते हुए सड़कों के रखरखाव के लिए समन्वय समिति बनाने को कहा। साथ ही वर्षाकाल से पहले सभी सड़कों का पैचवर्क पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित रहे।

खेल अवसंरचना को लेकर उन्होंने कहा कि जहां खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध है, वहां 15 दिनों में धनराशि जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इसके अलावा कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव मोटर मार्ग के चौड़ीकरण में तेजी लाने और बागेश्वर जिला अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ad12

बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, कपकोट सुरेश गड़िया, बागेश्वर पार्वती दास, वर्चुअल माध्यम से गंगोलीहाट फकीर राम, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, एसएन पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत, डीएम पिथौरागढ़ आशीष भटगांई, बागेश्वर आकांक्षा कोण्डे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *