उत्तराखंडसंपादकीय

बीरोंखाल क्षेत्र में 3.20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल), 06 जुलाई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल क्षेत्र के गांवों का दौरा कर तीन करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन महाराज ने भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल और कमलिया वल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने 2.71 करोड़ रुपये की लागत से भगवती तलिया-कमलिया मोटर मार्ग पर आरसीसी सेतु, 39.18 लाख रुपये से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण, 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कैलाड़ में पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। पंपिंग पेयजल योजनाओं के पूरा होने से दूरस्थ गांवों में पेयजल उपलब्धता मजबूत होगी और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

ad12

कार्यक्रम में एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, सुयश रावत, कमल किशोर रावत, ओमपाल, बृजमोहन, मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, स्वराज बहुखण्डी, विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *