उत्तराखंडसंपादकीय

Tehri News…वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जुटी देशभर की 19 टीमें |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

टिहरी/देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय  खेल आयोजन की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए पुलिस बल के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में अभिनंदन किया। सीएम धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को साहसिक  खेलों और पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनमानस में विश्वास बनाए रखने के स्तंभ हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना अनिवार्य है। उन्होंने विशेष उल्लेख किया कि वाटर स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन या प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और नदी बचाव जैसे कठिन कार्यों में इसकी महत्ता अत्यधिक बढ़ जाती है। इन खेलों में हासिल की गई दक्षता आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक की भूमिका निभाती है।

राज्य की खेल नीति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट ने देश में एक नई खेल संस्कृति को जन्म दिया है। इसी राह पर चलते हुए उत्तराखंड सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अब उत्तराखंड ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘खेलभूमि’ के रूप में भी अपनी पहचान सशक्त कर रहा है। भविष्य में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

ad12

कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवान, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, एडीजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दन फ्रंटियर आईटीबीपी मनु महाराज, आईजी सीआरपीएफ दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी गिरीश चंद्र उपाध्याय, डीएम नीतिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *