उत्तराखंडसंपादकीय

PM Modi ने दी CM Dhami को शुभकामनायें| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘देवभूमि’ सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषाएं, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मोदी ने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन के जरिए कनेक्टिविटी मजबूत करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पहलों से पर्यटन को गति मिली है, पलायन पर अंकुश लगा है। स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त हुई है। साथ ही, उन्होंने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन, डिजिटल और हरित विकास तथा आपदा प्रबंधन की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को सराहनीय बताया।

ad12

उन्होंने विश्वास जताया कि ‘अमृत काल’ में उत्तराखण्ड विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा और आने वाले वर्षों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *