उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना के अंतर्गत कुनाऊं, गंगाभोगपुर और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के काश्तकारों के लिए आयोजित सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 21 मार्च को हुआ। प्रशिक्षण 15 मार्च से प्रारंभ हुआ था, जिसके उपरांत प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जिला उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार, पंकज पटवाल ने किसानों को मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में हर संभव सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

वहीं, प्रशिक्षक विजेन्द्र पंवार ने प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खियों के व्यवहार, उनके रोग, रोगों की रोकथाम और वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से आजीविका में सुधार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

ad12

प्रशिक्षण में दर्शनी देवी, मुकेश रावत, रमेश चंद्र शर्मा, अक्षत असवाल, महेंद्र सिंह, आदित्य नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *