Haridwar News…प्रगति मार्ग फाउंडेशन ने लगाया कैंप|फ्री जन धन योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाता खोले| Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार
सामाजिक सरोकारों को समर्पित प्रगति मार्ग फाउंडेशन लगातार जनहित के लिये कार्य कर रही है। इसी क्रम में इस बार प्रगति मार्ग फाउंडेशन ने आईडीबीआई बैंक के सहयोग से फ्री जन धन योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाता खोलने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इसमें निशुल्क खाते खोले गये। मकसद है कि इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना।

कार्यक्रम में प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 5 की पार्षद श्रीमती शीतल पुंडीर तथा श्री गौरव पुंडीर ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया और लोगों को योजना संबंधी जानकारी प्रदान की।
आईडीबीआई बैंक की ओर से उपस्थित अधिकारी
गौतम राज छिब्बर (क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक), श्री नितिन अग्रवाल (सहायक महाप्रबंधक), श्री शिवकांत (शाखा प्रबंधन), तथा आईडीबीआई बैंक रावली महदूद के शाखा प्रबंधककृइन सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों को जन धन योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। कैंप में न्यू शिवालिक नगर के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में खाते खुलवाए।


क्षेत्रवासियों ने प्रगति मार्ग फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की जन-हितकारी योजनाएँ आयोजित की जानी चाहिए। इस अवसर पर आर. बी. शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, राजू, रीना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
