Pauri News…पट्टी मनियारस्यूं वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन| इनको मिली ये जिम्मेदारी| जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल
अपने पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घंडियाल में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों की बैठक कर पट्टी मनियारस्यूं वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल आनंद कुमार थपलियाल ने की। यह बैठक भी कर्नल आनंद कुमार थपलियाल के निजी निवास पर आहुत की गई इस मौके पर मनियारस्यूं वरिष्ठ नागरिक मंच की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

मंच के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल आनंद कुमार थपलियाल, उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नयाल, सचिव दीनदयाल सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), सह सचिव डॉ. गिरीश चंद्र नैथानी,कोषाध्यक्ष आर.पी. नैथानी, संरक्षक धीरेंद्र सिंह रावत ( सेवानिवृत डाकपाल) प्रचार सचिव पूर्व क्षेत्र अधिकारी एवं पूर्व सैनिक राकेश सिंह रावत तथा मीडिया प्रभारी (ग्रामीण पत्रकार) जगमोहन डांगी चुने गए।

कार्यकारिणी में पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व सैनिक सज्जन सिंह नेगी,श्री धर्मदत्त कुकरेती भारतीय सांसद से सेवानिवृत्त कार्यकारी अधिकारी, पूर्व सैनिक जागेश्वर सिंह गुसाईं, अर्ध सैनिक बल (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक) आनंद सिंह पंवार, (पूर्व प्रधानाचार्य) श्री बलवीर सिंह साजवाण, डॉ. उमा शंकर रावत को सदस्य बनाया गया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि मंच क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की आवाज बनकर क्षेत्र की बेसिक समस्याओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और जंगली जानवरों जैसी बेसिक समस्याओं के समाधान निस्तारण के लिए जिले में जनपदीय स्तरीय अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल मंडल से निरंतर आवाज उठाई जाएगी यदि जनपदीय मंडलीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से राज्य सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी यहां तक किसी भी नागरिक की व्यक्तिगत स्तर पर आने वाली दिक्कतों का समाधान भी मंच के माध्यम से किया जाएगा। कर्नल आनंद कुमार थपलियाल ने क्षेत्र की प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे सम्मान देते हुए मुझपर विश्वास जताते हुए मुझे मंच के माध्यम से जन सेवा करने जी जिम्मेदारी सौंपी है।
मै आपको भरोसा दिलवाता हूं। क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के लिए जनपदीय एवं मंडलीय अधिकारियों से लेकर शासन में बैठे उच्च अधिकारियों से भी पत्राचार किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों ने इसे क्षेत्र की एक मजबूत पहल बताते हुए कहा कि मंच ग्रामीण अंचलों की वास्तविक समस्याओं को सरकार और शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। मंच का कार्यालय घंडियाल में होगा जहां हर माह बैठक संचालित होगी।
