Pauri News…. कलगड़ी में तेजी से हो रहा बैली ब्रिज का निर्माण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौडी। गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबों के समीप कलगड़ी में बैली ब्रिज को निर्माण तेजी से किया जा रहा है। हाल ही में गदेरे में आई बाढ़ से वर्ष 1970 में बना यह मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। पुल तैयार होने से पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैण, त्रिपालीसैण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट का जिला मुख्यालय और कुमाऊं मंडल के रामनगर क्षेत्र से पहले की तरह संपर्क जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी सहित आवश्यक सेवाओं की त्वरित बहाली के निर्देश दिए हैं। उनके आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, धुमाकोट) ने तत्काल पुल निर्माण कार्य शुरू किया।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार ध्वस्त पुल 20 मीटर लंबा था। जबकि वर्तमान में 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है।  इस स्थल पर 25 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसके कारण पुल का स्पान बढ़ा दिया गया है।

ad12

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि कलगड़ी में बैली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *