Village Dunk…फाल्गुन का महीना और DUNK में होली| तन में रंग और मन में उमंग|Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडियाह हाउस


रंगों का त्योहार होली एकदम नजदीक आ चुका है। सो, तन और मन दोनों होली के रंगों में रंगे हुये हैं। शहर से लेकर गांव तक होली की रंगत देखते ही बन रही है। गौं-गुठ्यार की होली का तो अंदाज ही कुछ होता है।


ऐसा ही होली की तैयारी इन दिनों पौड़ी जनपद के डुंक गांव में चल रही है। यहां शाम ढलते ही हुल्यारों की टोली निकल पड़ रही है घर-घर। होली गीतों की मधुर धुन व चिमटे की चमाचम से पूरा गांव ही नये रंग में खिल उठा है।

पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लााक के असवालस्यूं पट्टी के डुंक गांव की ही बात हो रही है। यह गांव कई मायनों में बेहद खास है। सांस्कृतिक धरोहरों को संजाने में यहां के ग्रामीण आगे आते रहते हें। यहां समय-समय पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।


अब मौका होली का है तो फिर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले पूजा-अर्चना के साथ पयां की डाली लायी गयी और पंचायत भवन में पूजन के साथ प्रतिष्ठित किया गया। इसके बाद अब हर रोज हुल्यारों की टोली होली गीतों के साथ गांव का भ्रमण कर रही है।

ad12


यह वह मौका है जब गांव में नयी तरह की रौनक व रंगत देखने को मिल रही है। जागरूक नागरिक संदीप रौथाण ने जानकारी देते हुये बताया कि ढोल व चिमटे को लेकर गांव में होली गीतों की धूम है। अब तो बारी होलिका दहन और फिर रंग लगाने की है। सभी ग्रामीणों को इस आयोजन और होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *