” जय भोलेनाथ ” शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस –


देवभूमि उत्तराखंड भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रही है। आज सावन महीने का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ है। सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

राजधानी देहरादून से खबर है कि सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर सीएम धामी ने विशेष पूजा-अर्चना की। कहा कि देवाधिदेव महादेव का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

ad12

इसी प्रकार से धर्मनगरी हरिद्वार में भी चारों और जय-जयकार रही। यहां भी तमाम शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। उधर, लालढांग क्षेत्र में भी आस्था का रंग बेहद गाढ़ा रहा है। यहां भी शिवालयों में जलाभिषेक करने को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *