Satpuli…….रूला गया, चला गया ” समाज का रखवाला “| शोक में नयार घाटी| जगमोहन डांगी की Report
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस जगमोहन डांगी-पौड़ी
बेसहारों का सहारा दीन दुखियों की एक मजबूत आवाज और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले उत्तराखंड गढ़वाल नयार घाटी सतपुली के उद्योगपति ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का निधन हो गया आज सुबह तड़के 4:00 बजे एम्स ऋषिकेश में उनका निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट टिहरी गढ़वाल में किया गया इससे पहले उनके पार्थिक शरीर को अंतिम दर्शन किए उनके स्थाई निवास कर्मभूमि सतपुली मलेठी लाया गया जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए दो दिन पहले अचानक ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ा उन्हें कल सुबह एम्स में भर्ती किया था उत्तराखंड की आवाज जो राज्य निर्माण के लिए शुरू हुई उस सफर में संघर्ष में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने लैंसडौन विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल से चुनाव लड़ा उसके बाद 2017 में चौबटाखाल विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ा चुनाव में दोनों बार असफल होने के बावजूद उन्होंने समाजिक सरोकारों से मुंह नहीं मोड़ा उन्होंने गरीब और असहाय निराश्रित लोगों के वृद्ध आश्रम खोला जहां गरीब निराश्रित विधवाओं की कन्याओं की निशुल्क शादी भी करवाई जाती थी। उन्होंने 100 कन्याओं का शादी करवाने का संकल्प लिया था,एक ऐसा शख्स उत्तराखंड ने खो दिया है,जिसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है। उन्होंने ने हजारों लोगों को जीने का रास्ता सिखाया और जीवन में कुछ करने की सीख दी। उनके दो पुत्र है। त्रिलोक सिंह चौहान और जितेंद्र सिंह चौहान जितेंद्र सिंह चौहान वर्तमान सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद है।


उनके बेटे भी अपने पिता की परंपराओं को आत्मसात करते हुए इंसानियत सद्भाव मानवीय उत्थान के मार्ग को आगे बढ़ाएंगे। उनका अनुभवों का ज्ञान का उन्हें मिलेगा सुंदर सिंह चौहान सच्चे भारत मा के सपूत और उत्तराखंडी थे,वे पहाड़ों पर उद्योग लगाने की बात करते थे,गांवों को फिर से जीवित करने की दिशा में जीवन पर्यन्त लगे रहे। उनसे प्रेरणा लेकर बहुत से प्रवासी उत्तराखंडीयों ने गांव आकर अपने गांव को खेतों को आवाद किया है। सुंदर सिंह चौहान की सोच को उस परंपरा को आगे बढाते हुए समाज में लोगों को भी आगे बढ़ाना है।आज उनके निधन पर व्यापार मंडल सतपुली पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महराज,पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी ने शोक व्यक्त किया है।