Rishikesh: नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने दिखाई मानवता|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-

Rishikesh News : ऋषिकेश। तीर्थनगरी में कई दिनों से एक निराश्रित मूक बधिर महिला को नगर आयुक्त ने नगर निगम कम्रियों के सहयोग से नारी निकेतन में भर्ती कराया है। महिला नंदानगर चमोली गढ़वाल की बताई जा रही है।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें पौड़ी गढवाल निवासी गणेश खुगशाल गणी और प्रदीप सुंदरियाल से दूरभाष पर सूचना मिली कि एक निराश्रित मूक बधिर महिला चन्द्रभागा पुल के करीब घूम रही है। जो कि असहाय व बीमार प्रतीत दे रही है और उसे तत्काल सहायता की जरूरत है।

नेगी ने बताया कि नगर निगम टीम ने संबंधित महिला को आईएसबीटी स्थित महिला रैन बसेरा पहुंचाया। जहां उसे आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई। बताया कि इस बीच उन्होंने भी महिला से उसके बारे में जानने का प्रयास किया। मूक बधिर होने के कारण महिला कुछ पता नहीं चल सका।

महिला के बैग में रखे कागजातों से उसकी पहचान हुई। अभिलेखों के अनुसार महिला का नाम महेशी देवी (38) दिव्यांग (मूकबधिर) पुत्री सुन्दरलाल पुत्र छविलाल, ग्राम व पोस्ट सुंग, नंदानगर, जिला चमोली है। अभिलेखों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर का पत्र व मेडिकल रिपोर्ट समेत फटे हुए अभिलेख में नारी निकेतन भेजने का विवरण था।

ad12

इसके बाद नगर आयुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून को फोन पर सूचित कर भर्ती का अनुरोध किया गया है। नगर निगम ऋषिकेश से सुलेखा, सुपरवाईजर, वाहन चालक रोहित कुमार व अनिता चमोली, पीआरडी के माध्यम से नारी निकेतन मे भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व महिला के रेस्क्यू में अभिषेक मल्होत्रा प्रभारी सफाई निरीक्षक, नरेश खेरवाल प्रभारी सुपरवाईजर, मुन्नी बिन्दर पर्यावरण मित्र नगर निगम ने सहयोग कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *