Pauri News…थनुल….जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस जगमोहन डांगी, पौड़ी

अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर नारी सशक्तिकरण व नारी उत्थान का संकल्प विभिन्न जगहों पर आयोजिेत हुये कार्यक्रमों में लिया गया। अपने पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक के थनुल गांव में नारी सशक्तिकरण का दमदार व शाानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति का गुगणान भी हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है।

विकास खंड कल्जीखाल ग्राम थनुल में भारत खंडे संस्कृति विद्यालय पौड़ी प्रधानाचार्य लोक गायक अनिल बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य राइका सतपुली उम्मेद सिंह रावत,पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राउमा कन्या विद्यालय घंडियाल किरण जगवांण सहित कई ग्राम पंचायत की महिला मंगल दलों सहित भारी संख्या में महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए पूरे विश्व में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान पीएलवी जगमोहन डांगी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कोट विकास खंड क्षेत्र के उधामी एवं प्रमुख समाजसेवी आनंद सिंह नेगी एवं उनकी पत्नी समाजसेविका सुनीता नेगी ने भी महिलाओं को महिला दिवस पर अपनी देश की उन्नति और प्रगति में पुरुषों के बराबर हाथ है। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी आर पी नैथानीप्रधान थापला राकेश कुमार आदि ने महिलाओं को महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *