Haridwar News…विकास तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी| ये दायित्व सौंपा गया| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडेे, मीडिया हाउस

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी को नमो नमो नमो, भारत का संरक्षक मनोनीत किया गया। नमो-नमो मोर्चा, भारत हरिद्वार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजिता झा ने विकास तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इसके पूर्व सभी सदस्यों हर्षोल्लास के साथ विकास तिवारी का जन्मदिन मनाया।


गौरतलब है कि नमो नमो मोर्चा, भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय की उपस्थिति में नमो-नमो मोर्चा भारत हरिद्वार के सदस्यों और मातृशक्ति के द्वारा सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार भाई विकास तिवारी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास व आत्मीयता से जगत इन होटल रानीपुर मोड़ में मनाया गया। सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर विकास तिवारी का स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कहा कि सौम्य व्यवहार के धनी विकास तिवारी सदैव साथियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। सुनील पांडेय ने कहा शानदार व्यक्तित्व के धनी विकास तिवारी परिचय के मोहताज नहीं है। रंजीता झा ने कहा विकास तिवारी के जन्मदिन पर नमो नमो नमो भारत का संरक्षक मनोनीत किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा हरिद्वार के पदाधिकारी व सदस्य, पूर्वांचल उत्थान संस्था के भाई विकास झा जी व ब्राह्मण जागृति संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जय श्री राम घोष के साथ हुई।

ad12

कार्यक्रम राम मय रहा।सभी सदस्यों का आपस में परिचय हुआ। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने भाई विकास तिवारी के बारे में अपने उदगार व्यक्त कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।भाई विकास तिवारी जी ने भी इस आयोजन की भुरि भूरि प्रसंशा कर अपना अपनत्व व्यक्त किया। भाई विकास तिवारी जी को अपने कार्यक्रमों में से अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद व आभार। कार्यक्रम का समापन नमो नमो मोर्चा भारत हरिद्वार की जिला अध्यक्ष बहन रजनी वर्मा के भजन से हुआ। कार्यक्रम बहुत आनन्ददायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *