उत्तराखंडसंपादकीय

DM ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान का निरीक्षण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति उद्यान केवल एक पार्क नहीं, बल्कि देहरादून की नई पहचान के रूप में विकसित होगा। यह हरियाली, पर्यटन, स्वास्थ्य संवर्धन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश और देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

अधिकारियों के अनुसार विद्युत विभाग का लगभग 80 प्रतिशत, उद्यान विभाग का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उद्यान में थीम पार्क, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, 2,700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग, वॉकिंग ट्रैक व 840 मीटर लंबा बोर्डवॉक विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योगा पवेलियन, व्यूइंग एवं वॉटरफॉल डेक, आधुनिक स्पोर्ट्स जोन और लीची गार्डन भी तैयार किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स जोन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

परियोजना के तहत तीन भव्य प्रवेश द्वार और अत्याधुनिक पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की देखरेख में केबीजी इंजीनियर्स द्वारा कराए जा रहे सिविल कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ad12

मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, केबीजी इंजीनियर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर फराज आदि मौजूद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *