भगवा रंग में रंगे ” महेंद्र राणा “| क्या गुल खिलायेगी महेंद्र राणा की BJP में Entry| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी,

प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई

इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण मैने आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यां एवं नीतियों से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हो रहा हूं।

ad12

उनके साथ आज भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह पटवाल, द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी के अलावा विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों,एवं ग्राम पंचायतों के प्रधानों अन्य समर्थकों जो कांग्रेस एवं उनके साथ व्यक्तिगत जुड़े थे सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *