” हरेला ” के रंग में रंगा उत्तराखंड| गाढ़ा हुआ प्रकृति प्रेम का रंग| गढ़वाल से कमल उनियाल की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-कमल उनियाल-गढ़वाल


प्रकृति प्रेम व प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराने वाले लोकपर्व हरेला की उत्तराखंड में धूम है। शहर से लेकर गांव तक हरियाली की खातिर वृक्ष लगाये गये और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस क्रम में द्वारीखाल विकास खंड की ग्राम पंचायत मस्ट व पाली गांव में भी हरेला पर्व से धूमधाम से मनाया गया।


जनपद पौड़ी के द्वारीखाल क्षेत्र के वन पंचायत मस्ट में भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन, चैलूसैंण के कर्मचारियों एवं द हंस फाउंडेशन ने संयुक्त रूप मनाया। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन के नरेंद्र धीमान ने हरेला पर्व के बाबत उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। कहा कि यह लोकपर्व बेहद खास है। यह हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत मस्ट की ग्राम प्रधान श्रीमती शांति देवी, द हंस फाउंडेशन के नरेंद्र धीमान, सतीश बहुगुणा, सूरज कुमार, वन आरक्षी अंकित नेगी, जावेद हसन, कुलवीर सिंह, संजीव रावत, गौतम सिंह, कमलेश नैथानी, महाराज सिंह बिष्ट, टेकेंद्र सिंह, संतोषी देवी, रंजना देवी, संगीता देवी, दिलवर सिंह, विशेश्वरी देवी, लीला देवी, काव्य बिष्ट, अनिकेत बिष्ट, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

द्वारीखाल विकास खंड के पाली ग्राम सभा तथा वन विभाग तथा हंस फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रकृति को समर्पित हरेला हर्ष उल्लास से मनाया गया। जिसमें सभी ग्रामीणो ने प्रतिभाग किया और संकल्प लिया कि कि हम मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आपसी सहभागिता से काम करेंगे। कार्यक्रम मे अपने संबोधन में हंस फांउडेशन के परियोजना समन्वयक सतीश चंद्र बहुगुणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला पर्व की उपयोगिता पर चर्चा की कहा हम सब को इस पर्व के माध्यम से हर साल पाँच हजार फलद्वार पौधे लगाना चाहिए।

ad12

उधर, जहयरीखाल रैंज में भी भूमि संरक्षण वन प्रभाग में प्रभागीय वन अधिकारी अमरेश कुमार उपराजिक राजे सिंह नेगी वन दरोगा हरक सिह दानू द्वारा आम, देवदार बाँज के पौधौ का रोपण किया गया तथा अपने संयुक्त संबोधन कहा कि अपने द्वारा लगाये गए इन पौधो को अपनी देख रेख में संचित करेगे जिससे जैव विवीधा और आस पास की जलवायु शुद्ध होगी। इस मौके पर पाली के ग्राम प्रधान शोभा देवी सरपंच राजेश्वरी दैवी नीता देवी चित्रा देवी हेमंती देवी हंस फाउंडेशन के सीईओ सूरज कुमार काडिनेटर नीलम रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *