Uttarakhand Harela Festival..नारी शक्ति ने किया वृक्षारोपण. दिया वनों के संरक्षण का संदेश| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


उत्तराखंड में हरेला पर्व पर वनों की संरक्षण का जो नजारा व जजबा दिखा वह सचमुच सार्थक संदेश दे रहा है। जगह-जगह विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया गया। इस क्रम में लालढांग में भी नारी शक्ति भी हरेला पर्व मनाने पर पीछे नहीं रही। यहां बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी की अगुवाई में नारियों ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया।

ad12


इस मौके पर बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी ने कहा कि हरेेला पर्व पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। कहा कि वनों के संरक्षण के लिये हर व्यक्ति को अपने स्तर पर से पहल करनी चाहिये। वृक्ष लगाने के बाद अब इन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। इस अवसर पर हरेला पर्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गयी।
इस मौके पर बीना शर्मा अनीता डबराल अनीता तडियाल सतेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *