हे राम… जाम ही जाम.. जाम के झाम से परेशान खासो-आम| Click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
तमाम दावों के बाद भी जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। इन दिनों शहर की तमाम सड़के वाहनों से अटी पड़ी हैं। जाम के झाम से यात्रियों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। रायवाला पुल के पास लगे जाम ने पसीना निकाल दिया है। यहां शाम चार बजे तक जाम की स्थिति बनी हुयी थी।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/05/bfb5da4a-2076-49b8-8ad5-011d3508c72d-15.jpg?resize=800%2C436&ssl=1)
जागरूक नागरिक तेग सिंह नारंग ने बताया कि जाम के चलते वाहन तय समय से देर से पहुंचे हैं। यहां आटो रिक्शा भी घंटों भर जाम के फंसे रहे। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण यादव ने बताया कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/05/pic-2-47.jpg?resize=329%2C177&ssl=1)
युवा पुलकित नारंग ने बताया कि इन दिनों अन्य जगहों से यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं जिससे जाम की स्थिति हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये उचित कदम उठायें जाये।