6 मई-2023 एक Click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन भी  आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। वाहन आदि सुख संसाधनों की  खरीदारी संभव है।कुछ नया निर्माण व नये कार्यों की शुरुवात भी आप कर सकते हैं।

      वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान संभव है। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी।

  मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे।हालाँकि भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का उपलब्धिकारक रह सकता है। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

     कर्क-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको  कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप व्यापार में विस्तार हेतु प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अनुकूल अवसर हासिल हो सकते हैं। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में भी उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।   

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने  वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा व आप भविष्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। अर्थपरक यात्रा संभव है।
                                                    

 कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की स्थिति बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी भी संभव है। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि मन की अस्थिरता व निर्णय लेने की स्थिति में द्वन्द की स्थिति रह सकती है। 

   तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ   रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। सोचे व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव की चाहत रखते हैं, तो  आज आपको अच्छे परिणाम  मिल सकते हैं।

 वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है।  

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की अच्छी  संभावनाएं बनेगी। आपके रुके हुए जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे। लाभ के साधनों में अपेक्षित सुधार होगा।   नई व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ने के प्रयास हल होंगे। सुख संसाधनों में इज़ाफ़ा होगा। 

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप  करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण संभव है।रोज़गार से जुड़ने की भी अच्छी संभावना बन रही है।कर्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज में पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार होगा। कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। यदि आप जमीन-वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो  आज आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।  रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू हो सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि  भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। आज आपको यथासंभव भ्रमण से परहेज़ करना चाहिए।और नियमित कामकाज में ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *