BJP….किसान मोर्चा ने निकाली पद यात्रा तो महिला मोर्चा ने बांटे गरीबों को फल| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


लालढांग क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह से सक्रिय दिख रही है। लगातार भाजपा यहां कार्यक्रम आयोजित अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रही है। बीते दिन यहां भाजपाईयों ने किसान पद यात्रा निकाली तो इसी दिन क्षेत्र के चमरिया गांव में गरीबों को फल वितरित किये गये।
जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। लालढांग मंडल में चमरिया गांव मे फल वितरण का कार्यक्रम किया।

ad12


इस मौके पर गरीबों की समस्यायें भी सुनीं गयी और भरोसा दिया गया कि हर व्यक्ति की मदद की जायेगी। कहा गया कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डा मुकेश सैनी ने भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विश्वास पर भरोसा करती है और इसी के तहत हर व्यक्ति का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर बहिन अनीता तडियाल ,गीता जोशी ,मंडल उपाध्यक्ष सरिता अमोली नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *