उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun: CM Dhami ने सुनीं समस्याएं, समाधान निर्देश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद समेत कई जनहित के मसले उठे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न होने की सख्त हिदायत दी।

सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय को निर्देशित किया कि शिकायतों को संबंधित विभागों तक तुरंत पहुंचाकर उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

धामी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे जमीनी समस्याओं की सही जानकारी मिलती है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास है। दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता में है।

ad12

मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *