” स्वच्छ भारत ” के लिये भाजपाईयों ने उठाया झाडू| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


स्वच्छ भारत के लिये खास को भी काम करना होगा और आम को भी। तभी स्वच्छ भारत होगा, जब हर घर, हर मौहल्ला स्वच्छ होगा तब स्वच्छ भारत बनेगा। इसके लिये जागरूकता की आवश्यकता है। खासो-आम को जागरूक करने के लिये समय-समय पर जिम्मेदार नागरिक आगे आते भी रहते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यह कार्य भाजपाईयों ने किया। जन के जागरण के लिये अभियान चलाया गया। चंडी पुल नमामि गंगे घाट पर सफाई की गयी और आम आदमी को भी जागरूक किया गया। इस मौके पर भाजपाईयों ने आम आदमी से स्वच्छता बनाये रखने की अपील भी की।


मीडिया को जारी जानकारी में बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला हरिद्वार के मण्डल अध्यक्ष पवन पंत की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इसके तहत (चंडी पुल नमामि गंगे घाट) में स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगो में स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता संपर्क किया।

ad12

इस अवसर राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवा मोर्चा रोहन सहगल, सदस्य,विधानसभा संयोजक गौरव चौधरी गौरव, मंडल उपाध्यक्ष ललित ढौंढियाल गाजीवाली ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, भुवन काला, ग्राम प्रधान सजनपुर सुनील पाल, ग्राम प्रधान यसपाल, मुन्ना ठाकुर, विनोद पोखरियाल, हरीश रावत, अजय उनियाल, सूरज गुप्ता जी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *