8 अप्रैल…. एक Click में जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। बिना विचारे जोखिम उठाने से भी बचना होगा। यद्यपि आपके रूके हुए व कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।                    

  वृष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप रिश्ता ढूढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। यदि जमीन-वाहन की खरीद बिक्री के लिए  लिए प्रयासरत हैं, तो आज प्रगति मिल सकती है। 

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  यदि आप करियर में कुछ विस्तार या परिवर्तनमन की चाहत रखते हैं, तो आपको अच्छे संकेत मिलने शुरू हो सकते हैं। हालाँकि निर्णय लेने की स्थिति में आप द्विविधा में रह सकते हैं।                     

  कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कुछ कम होंगी। लेक़िन मन अस्थिर व शंका-आशंकाओं के घिरा रह सकता है। अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।    

    सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। लेक़िन आपको दैनिक कार्यसूची निर्धारित करनी चाहिए। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें सफल हो सकती है।


   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगति कारक अवसर हसिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा व कार्य के  प्रति समर्पण भी पूरा रहेगा।  

     तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आशानुकल प्रगति संभव है। करियर से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्य हल होंगे।यदि आप किसी नवीनकार्य या निर्माण के लिए विचाराधीन हैं, तो आज आपको अच्छी शुरुआत मिल सकती है। लेक़िन  क्रोध की अधिकता व मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।


 वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। आज आपके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। 

   धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावना भी आपके लिए बन सकती है। हालांकि आज आपको ऐसी योजनाओं में हाथ नही डालना चाहिए जिनमें आर्थिक जोखिम दिखता हो। अनावश्यक भ्रमण से भी परहेज़ करना उचित रहेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर में अपेक्षित परिणाम मिलने शुरू होंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी।लाभ के साधनों में सुधार संभव है। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज वापसी के सार्थक प्रयास करें। कार्य साधने में मित्र पक्ष व परिजनों का सहयोग मिल सकता है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी योजनायें सफल होंगी। नवीन व्यवसाय की स्थापना हेतु अथवा  रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में सुधार संभव है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। रुके हुए कार्य  प्रगति में रहेंगे।  विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। लेक़िन कार्यस्थल में आपको क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *