द्वारीखाल के गुमखाल में पहुचने पर भाजपा की विजय संकल्प रैली का भव्य स्वागत।।जयमल चन्द्रा की रिपोर्ट

Share this news

CITY LIVE TODAY. MEDIA HUSE . JAYMAL CHANDRA

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सत्तारूढ़ सरकार द्वारा विजय संकल्प यात्रा आज मंत्री सुबोध उनियाल,सतपाल महाराज,क्षेत्रीय विधायक रितु खण्डूरी भूषण व सयोजक वीरेंद्र बिष्ट तथा भा ज पा के नेताओ के नेतृत्व में द्वारीखाल ब्लॉक के गुमखाल क्षेत्र में पहुचने पर यहां की जनता द्वारा भब्य स्वागत किया गया। हजारो की संख्या में एकत्र होकर यहां की जनता ने इस संकल्प रैली का ढोल,दमाऊ व मशकबीन के साथ जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय विद्यायक रितु खण्डूरी भूषण ने कहा कि विजय संकल्प रैली में क्षेत्रीय जनता का अपार सहयोग उनको एक नई उर्जा प्रदान कर रहा है।

ad12

इसके लिए उन्होंने सबको धन्यबाद दिया।व कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वो हमेशा प्रयासरत रहेंगी।उनकी पहली प्राथमिकता यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाना है।उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से लगातार मै क्षेत्र के विकास में जुड़ी हू।व इसी प्रकार आगे भी जुड़ी रहूंगी। इस अवसर पर हजारो क्षेत्र वासियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी,बरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह रावत,गौरव सुयाल,मनोज बलूनी,सामाजिक कार्यकर्ता जयमल चन्द्रा, मंगल सिंह रावत,सुमा देवी,नीला देवी व अन्य कई सम्मानित व जागरूक जनता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *