जय श्रीराम.. रसूलपुर मीठीबेरी| खासो-आम के ” दिल को छू ” रही श्रीराम लीला| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


सर्द होते मौसम में इन दिनों श्रीराम लीला मंचन ने खासी गरमाहट पैदा कर दी है। जगह-जगह चल रहे श्रीराम लीला मंचन से माहौल राममय हो गया है। इन मंचनों से धर्म-अध्यात्म का रंग गाढ़ा हो रहा है। इसके अलावा प्रतिभाओं को अपने हुनर दिखाने का मौका भी मिल रहा है। ऐसा ही कुछ हो रहा है लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर मीठीबेरी में। यहां भी श्रीराम लीला का भव्य व दिव्य मंचन हो रहा है और हर किसी की जुबां पर बस एक ही नाम है जय श्रीराम।


मीठीबेरी में श्रीराम लीला मंचन को देखने को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। यहां का श्रीराम लीला मंचन हर किसी को भा रहा है। कलाकारों को बेजोड़ अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनय बेजोड़ है तो संगीत व गायन पक्ष भी बेहतरीन। रामलीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी जी कर कमलो द्वारा किया गया

ad12


मंचन के क्रम में आदर्श रामलीला मीठी वेरी मैं कल धनुष यज्ञ की लीला दिखाई गई। जिसमे उपाध्यक्ष डिंपल शर्मा कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी एवं सुभाष सैनी विनोद सैनी दलसिंह सैनी मूलचंद सैनी राजाराम सैनी वर्तमान ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ब्रह्मपाल सैनी सीताराम सैनी अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *