काली फीती बांधकर किया विरोध| DD Code बहाली व आयुर्वेदिक कालेज से अलग करने की मांग| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक विश्विद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने ऋषिकुल, गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कालेज में अपनी मांगों को लेकर काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री, कुलपति के आश्वासन के बाद भी आज तक वेतन न दिया जाना दुःखद है। कर्मचारियों की लोन की किश्तों में अतिरिक्त ब्याज देना पड़ रहा है किंतु विश्विद्यालय प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं और आंदोलन को उग्र किया जायेगा।


विश्विद्यालय शिक्षेणत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट,जगजीत कैंतुरा, समीर पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल नेगी,उप सचिव छत्रपाल सिंह चौहान, नर्सेस संघ की उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र पंत ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है न तो समय से वेतन मिलता है, कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड भी नही बनाये गए हैं,कर्मचारियों की पदोन्नति मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी आज तक नही हो पाई है, जो कि किसी भी तरह से न्यायोचित प्रतीत नही होता है। मुख्यमंत्री एवं माननीय कुलपति के आश्वासन के बाद भी आज तक वेतन नहीं मिला है कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। आज ही मुख्यमंत्री को मांगो के निस्तारण हेतु रजिस्टर्ड ज्ञापन प्रेषित किया गया।


चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर संयुक्त सचिव मोहित मनोचा, वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश ने कहा कि जब से ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के अंतर्गत आये हैं तब से कर्मचारियों को वेतन भत्ते नही मिल पा रहे हैं पदोन्नति नही मिल पाई है, गोल्डन कार्ड नही बने हैं कर्मचारियों की पेंशन, देयक समय से नही मिलते म्रतक आश्रित की नियुक्ति देयकों का भुगतान समय से नही हो पाता है इसलिये ऋषिकुल, गुरुकुल को आयुर्वेद विश्विद्यालय से बाहर कर जिस तरह पूर्व से राजकीय चिकित्सालय चले आ रहे थे उसी तरह फिर से होना चाहिए जिससे कर्मचारियों को कोषागार से वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं मिल सके और उनका शोषण उत्पीड़न बंद हो सके।


आंदोलन कार्यक्रम-
1-दिनाँक 24 एवं 25 मार्च को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर10 बजे से12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
2-दिनाँक 27 एवं28 मार्च2023 को 10 से01 बजे तक तीन घंटे का उपस्थिति लगाकर कार्य बहिष्कार,धरना प्रदर्शन किया जायेगा, अग्रिम रणनीति28 मार्च32023 को धरना प्रदर्शन स्थल पर किया जायेगा

ad12


काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में सर्व श्री के चंद्रा, अनिल नेगी, दिलबर सिंह सत्कारी, प्रवीण, सुदामा जोशी, सतीश, के एन भट्ट, समीर पांडेय, सुनीता तिवारी, छत्रपाल सिंह, विनोद, चन्द्रप्रकाश,प्रियंका, स्मिता, वंदना, विमला, डोली,हरीश चंद्र गुप्ता, जगजीत कैंतुरा, राजपाल सिंह, राकेश चन्द्र, मनीष, ताजबर सिंह,कश्मीरी लाल, रमेशचंद्र पंत, लोकेंद्र,संदीप,धुर्व, अरुण, अमित,कांता, कला,नित्या, प्रियंका,ममता, मनीषा, मनोज पोखरियाल, सुनील, प्रमोद, अमित लाम्बा,उपाशना, नीमा,नाथी, दयाल, जोहर सिंह,नवीन, रोहन,इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *