जनगणना-2027: कण्वघाटी महाविद्यालय में स्वगणना को लेकर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित|कमल उनियाल की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में आज नगर निगम कोटद्वार के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी श्री अमन बलोदी एवं श्री प्रसिद्ध रावत उपस्थित रहे।

जनगणना-2027: कण्वघाटी महाविद्यालय में स्वगणना को लेकर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अनेक विद्यार्थियों ने मौके पर ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की।

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में स्वगणना के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु आयोजित यह दूसरा कार्यक्रम था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार के सभी सदस्यों का स्वगणना संबंधी विवरण निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से दर्ज करना है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वगणना प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
