saturday|एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। मकान, वाहन को लेकर आपकी योजनाऐं सफल होंगी। परिवारीजनों से रिश्ते मजबूत बनेंगे। पैसों की कमी के कारण रुकने वाले कार्य हल होंगे। रिस्क व खतरे वाले कार्यों से आज भी दूर रहना उचित होगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ  रहने वाला है।आपकी सुनियोजित योजनायें सफल होंगी। मानसिक और बौद्धिक संतुलन काफी अच्छा रहेगा। यदि आप सर्जनात्मक व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आप कुछ बेहतर कार्य करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी बाधाएं दूर होंगी।  मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है।          

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके  दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव  संभव है। लेक़िन आर्थिक साधन यथावत बने रहेंगे। हालाँकि धन खर्च की संभावना भी बन रही है। आज आप कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं।  पिछले दिनों की अपेक्षा स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

         कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपको मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना सफल हो सकती है। यदि पैसों संबंधी आपकी कोई योजना है, तो वह भी हल होंगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे।   

 

        सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के अपेक्षित काम पूरे होंगे व नौकरी से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।इसी प्रकार रोजगार के लिए संघर्षरत लोगों के भी काम बनेंगे

      कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी उलझे हुए मामले सुधर सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों अथवा मित्रों से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। भाग्य  आज आपका साथ देगा। पिता की प्रगति अथवा उन्नति के कारण प्रसन्नता मिलेगी। किसी पूर्व नियोजित यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। धर्म कर्म में आज भी आपकी रुचि बनी रहेगी।    

       तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।हालांकि आज आपके मन में संकल्प-विकल्पों की अधिकता व संशय की प्रवृत्ति रह सकती है, लेक़िन यदि आप मन की धारा को सकारात्मक चिंतन की ओर ले जाते हैं, तो आप किसी अच्छे नतीजे पर भी पहुँच सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

   वृश्चिक राशि-आज का दिन भी  आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर ऊर्जावान व बौद्धिक स्तर पर काफ़ी क्रिएटिव रहने वाले हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी उलझनें दूर होंगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। आप किसी समस्या या विवाद से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण संभव है

       धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसके परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।आपके पक्ष अचानक कुछ शुभ घटनाक्रम भी घटित हो सकते हैं। लेकिन अति उत्साह में होश अवश्य बनाकर रखें।  

  मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव आज भी संभव है। लेक़िन धन लाभ के साधन प्रभावित नही होंगे।      सत्तासीन लोगों से आपके कार्य हल हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने की अच्छी संभावना है। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। आप की रुचि धर्म-कर्म में बनी रहेंगी।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। हालांकि आज भी आपको दैनिक दिनचार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। अन्यथा समय खराब होने की संभावना रह सकती है। आलस्य की अधिकता आज भी रह सकती है। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप घर के समीप स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आपका आत्मविश्वास आज भी बहुत अच्छा रहेगा। जन कल्याण से जुड़े अच्छे कार्यों में आप सहयोग देंगे।छोटे भाई बहिन की तरफ से ख़ुशी मिलेगी। अर्थपरक यात्रा पर जाने का आज भी योग बन रहा है। मित्र पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रस्तुतिकरण व कम्युनिकेशन स्किल आज भी अच्छी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *