Haridwar…पहाड़ी महासभा को ” देवभूमि कीर्ति सम्मान ” धाद व इन संस्थाओं को भी मिला यह सम्मान | Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार


गंगा की गोद हरिद्वार में पहाड़ की वैभवशाली व समृद्धशाली संस्कृति के विस्तार, प्रचार व संरक्षण को कार्य का रही पहाड़ी महासभा को देवभूमि कीर्ति सम्मान से नवाजा गया है। बीते दिनों देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पहाड़ी महासभा को यह सम्मान दिया गया। इसी प्रकार से हिमालयी सरोकारों का प्रतिधिनित्व करने वाली Dhad धाद संस्था को भी देवभूमि कीर्ति सम्मान से अलंकृत किया गया।

दरअसल, अपने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल्ली की संस्था Rock Smith रॉक स्मिथ की ओर से रूमक नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग में आयोजित रूमुक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से लोक जीवन से जुड़े तमामपहलुओं का विस्तार व प्रचार होता है। उन्होंने इसके लिये आयोजकों की सराहना भी की।


इस मौके पर गजल गायक अमित सागर ने गजलों की ऐसी बारिश की हर कोई इसमें भीगता रहा। हर किसी की जुबां पर बस एक ही आवाज आयी कि वाह, वाह, वाह, वाह, Once More …Once Again


इस अवसर पर लोक संस्कृति, साहित्य, संगीत समेत लोक जीवन के अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे सशक्त हस्ताक्षरों को देवभूमि कीर्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा तमाम संस्थाओं को भी यह सम्मान दिया गया। इस क्रम में हिमलायी सरोकारों का सशक्त प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था धाद को भी देवभूमि कीर्ति सम्मान से नवाजा गया। इसी प्रकार से गंगा की गोद हरिद्वार में पहाडी़ समाज की सबसे बड़ी संस्था पहाड़ी महासभा को भी देवभूमि कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। पहाड़ी महाससभा के सक्रिय कार्यकर्ता तरूण व्यास व दीपक पांडेय ने यह सम्मान प्राप्त किया।

ad12


इसके अलावा गढ़वाल सभा, गढ़वाल मातृमाडल, उफतारा को देवभूमि कीर्ति सम्मान से नवाजा गया। निश्चित ही देवभूर्मि कीर्ति सम्मान मिलने से इन संस्थाओं के मनोबल को बल मिलेगा और लोक संस्कृति का दीप और तेज व ओज बिखेरा। City Live Today Media House सिटी लाइव मीडिया हाउस की ओर से आयेजकों व सम्मान पाने वालों को बधाईयां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *