8 February @ एक Click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है। शुभ कार्यों में धन ख़र्च हो सकता है। 

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। यद्यपि आलस्य की अधिकता भी रह सकती है। हालाँकि बौद्धिक तौर पर आप कुछ रचनात्मक कार्य करने में सफल हो सकते हैं। अर्थपरक यात्रा संभव है।।      

  मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम  रहने वाला है।  करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। स्वरोज़गार परक योजनायें हल होंगी।लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।


  कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधन होगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

    
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार सम्भव है। अधिकारियों के  सहयोग से कार्य हल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हलांकि कामकाज़ के संदर्भ में अधिक व्यस्तता रह सकती है। मानसिक अस्थिरता भी संभव है।     

  कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भी प्रगति में रहेंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो कामकाज के संदर्भ में आज आप कुछ अच्छी व प्रभावी निर्णय ले सकते हैं।    

   

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।  यदि आप किसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।  लेक़िन धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से भी परहेज़ करना होगा।    

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। ज़रूरी व महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते है। कीमती सामान की खरीदारी संभव है। मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिलेगा।

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक  कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों  से सहयोग मिलेगा। वायु यात्रा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेमसंबंधों में विश्वास क़ायम होगा।     

  मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।  प्रस्तावित कर्यों में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। सोचे व रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं। यद्यपि थोड़ी बहुत भागदौड़ संभव है। दाम्पत्यजीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। 

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर उपलब्ध होंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है। लेक़िन जोख़िम वाले कार्य हाथ में लेने उचित न होंगे। धन का अपव्यय भी संभव है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। लाभ में वृद्धि संभव है।यदि आप जमीन-वाहन आदि की ख़रीद-बिक्री के बारे विचार बना रहे हैं, तो आज कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं।  व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में होने वाले मतभेद दूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *