ऐसे सशक्त होगा पंचायती राज| यहां सिखाये जा रहे गुर| कमल उनियाल की report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


विकास खंड द्वारीखाल में पंचायती राज सशक्तिकरण के तहत दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद विपिन रावत सभागार शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत सदस्यों को पंचायती राज सशक्तिकरण के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्यो का स्थानीयकरण विषयक पर त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों रेखीय विभागो के क्रामिक हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम दिनाँक 1-2-2022 को पहला दिन खंड विकास अधिकारी जयकृत विष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सत्र को मुख्य प्रशिक्षक अवकाश प्राप्त खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने सतत विकास की जानकारी पर प्रकाश डाला और कहा सबके लिए जल सवचछता, शिक्षा को टिकाऊ प्रबन्धन को सुनिश्चित करना है।


अवकाश प्राप्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनमोहन विष्ट ने अपने संबोधन में कहा सतत विकास लक्ष्य ऐसी प्रक्रिया है जो मौजूदा पीढीयो की जरुरतो के साथ भविष्य की जरुरतो को ध्यान रखती है। उन्होंने कहा सतत विकास का लक्ष्य है कोई पीछे नहीं छूटे सब लोगो की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि को बढावा तथा योजनाओं को पात्र तक पहुंचाना है। आस्था सेवा संस्थान के प्रशिक्षक दीपक रावत ने गरीबी उन्मूलन के लिए मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती धूपबत्ती आचार को बढावा देने के लिए प्रेरित किया।

ad12


इस मौके पर कविता देबी आशा देबी कल्पना दैबी गणेश डोबरियाल, गीता देबी कमल उनियाल सहित विभिन्न गाँवो से आये ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।संचालन मनमोहन विष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *