जय बजरंग बली…. एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में  प्रगति बनी रहेगी। धन के साधन यथावत बने रहेंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। जमीन-वाहन की ख़रीददारी के बारे में आप विचार बना सकते हैं। घर में मांगलिक उत्सव संभव है।             

 

  वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। रोज़गार संबंधी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति मिलेगी। कामकाज़ के संदर्भ में अर्थपरक भ्रमण संभव है। 

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। विशेष रूप से रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास भी अच्छा रहने वाला है।   यदि आप धन निवेश के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आप सही जगह निवेश कर सकते हैं।।     

     कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। नौकरी/व्यवसाय में कुछ उन्नतिककारक अवसर  हासिल होंगे। पहले से चली आ रही कार्य योजना प्रगति में रहेगी।लेक़िन क्रोध की अधिकता रह सकती है। निर्णय लेने की स्थिति में भी आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं।


     कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।यदि आप  करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें सुधार के आसार बनने शुरू होंगे।  पैसों के लेनदेन व निवेश में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। वाणी के दुरुपयोग से भी बचना चाहिए। बहुत आवश्यक ना हो तो भ्रमण ना करें।

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। रुके हुए काम बनने शुरू होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। धैर्य की कमी व थोड़ी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।  

                                                                  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। हालाँकि थोड़ी-बहुत संघर्ष भी रह सकते हैं। कार्यस्थल में आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा।         

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। लेक़िन आज आपको जोख़िम वाले कार्यों में भाग्य आजमाने से परहेज़ करना चाहिए।

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपको कुछ उन्नतिककारक अवसर भी मिल सकते हैं। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति सम्भव है।लेक़िन जोखिम उठाने से आज आपको बचना चाहिए। वाद-विवाद की स्थिति में संयम से काम लें। कार्यस्थल में सहकर्मियों व अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखें।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी रोज़गार परक योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति संभव है। शुभ कार्यों में धन खर्च की संभावना बन रही है। लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में बिल्कुल भी जल्दबाज़ी ना करें।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पिछले दिनों की भाँति चलते रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन धन संबंधी मामलों में सावधानी की ज़रूरत है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *