Bollywood News: आर्थिक भगोड़ों पर बनने वाली है फिल्म| click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Bollywood News: नेटफ्लिक्स पर Bad Boy Billionaires और बेव सीरीज Scam 1992 की कामयाबी के बाद अब देश के आर्थिक भगोड़ों पर भी फिल्म बनाने का दांव लगने लगा है। ऐसी एक फिल्म को विजय माल्या का किरदार मिलने के बाद अब नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की भूमिका के लिए अभिनेता की तलाश है।
तमिल फिल्मों में अस्सिटेंट डायरेक्टर रहे कार्तिक फाइल नंबर 323 (File No- 323) नाम से भारत के आर्थिक भगोड़ों की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विजय माल्या के किरदार के लिए अनुराग कश्यप जल्द ही साइन कर सकते हैं। इसके बाद कार्तिक को मेहुल चौकसी और नीरव मोदी के कैरेक्टर के लिए तलाश है।

अनुमान है कि बड़े बजट की इस फिल्म File No- 323 अगले साल 2023 में परदे पर आ जाएगी। जो कि इसी महीने 20 नवंबर से फ्लोर पर जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में भी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म आर्थिक भगोड़ों की रंगीन जिंदगी पर बेस्ड हो सकती है। सो, इस फिल्म File No- 323 को दर्शकों को कितनी पसंद आएगी, यह अगले साल ही पता चलेगा।