उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…मातृशक्ति उत्तराखंड की प्रगति की आधारशिलाः धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गोपेश्वर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल होने से पहले रोड शो निकाला। कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चमोली की धरती से शुरू हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन में गौरा देवी और उनकी साथी महिलाओं का योगदान आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बैणी-भुली योजना से प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल दिया जाएगा। इसकी पहली किस्त दिसंबर में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, पिछले चार वर्षों में चमोली के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीएम धामी को नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। वहीं, मुख्यमंत्री ने विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। धामी ने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक और जांदरा (हाथ चक्की) पर अनाज पीसने के साथ मथानी से दही मथकर पहाड़ की पारंपरिक जीवनशैली से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।

मातृशक्ति को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, कृषि, प्राकृतिक खेती, मौन पालन, बांस उत्पाद निर्माण, खेल, स्वरोजगार और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और मिलेट्स उत्पादन में उत्कृष्ट महिला किसानों को जिला स्तरीय किसान भूषण पुरस्कार प्रदान किया।

विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने चमोली जिले में 149.77 करोड़ रुपये की लागत की 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही हेलंग-डूंगरी बरोसी, गोपेश्वर-पोखरी और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्गों के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा की।

ad12

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, दायित्वधारी ऋषि प्रसाद सती, रामचंद्र गौड़, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *