health| त्योहारी सीजन में दांतों का रखें ख्याल |click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


ज्योति पर्व दिवाली द्वार खड़ा है। तन और मन त्योहारी सीजन में रंगा हुआ है। त्योहारी सीजन है तो मिठाई भी खूब खायी जायेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मीठा खाना दांतों के लिये नुकसानदेह हो सकता है। दंत रोग विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन में कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस की यह रिपोर्ट इसी पहलु पर आधारित है। पेश है कि यह खास रिपोर्ट।

दंत रोग विशेषज्ञ डा तनवी अग्रवाल


दंत रोग विशेषज्ञ डा तनवी अग्रवाल बताती हैं कि दांतों संबंधी रोगों का मुख्य कारण अधिक मीठा खाना है। उन्होंने बताया कि यदि कुछ बातों का ख्याल रखा जाये तो दंत संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।

ad12

त्योहारी सीजन ऐसे रखें दांतों का ख्याल
1-फलों का भरपूर सेवन करें।
2-ताजे फलों का सेवन करें।
3-पानी अधिक से अधिक पियें।
4-मीठे का सेवन सोच-समझकर करें।
5-सुबह व शाम मंजन करें।
6-माउथ वॉश का प्रयोग करें।
7-डेंटल फ्लास का प्रयोग करें।
8-दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *