monday@ एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं, हालाँकि थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव भी आज संभव है। दूरस्थ धर्मिक अथवा पर्यटक स्थल पर जाने का आप मन बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के संदर्भ में दूसरे शहर में जा सकते हैं। स्थाई सम्पत्ति में भी निवेश का योग बन रहा है। लेकिन निवेश से पहले संबंधित प्रोपर्टी की ठीक प्रकार से जांच पड़ताल अवश्य कर लें।          

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल  होंगी। लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आजमाना उचित न होगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है। प्रतिद्वंदी पक्ष से सतर्क रहने की ज़रूरत है।

      मिथुन राशि-आज आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थाईत्व की संभावना दिखनी शुरू होंगी। यदि आप  व्यवसाय में  विस्तार हेतु प्रयत्नशील हैं, तो आज  अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अर्थपरक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। कार्यस्थल अथवा सामाजिक परिवेश में मान-सम्मान मिल सकता है। आपकी रुचि धर्म-कर्म एवं अध्यात्म की ओर भी बन सकती है। प्रोपर्टी का लाभ मिल सकता है। घर में मांगलिक उत्सव भी संभव है।


     कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। भाग्य का साथ होने से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनने शुरू होंगे। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग आज भी बन रहा है।अधिकारी वर्ग से काम निकालने में आप सफल हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है। धर्म और अध्यात्म की ओर रुचि बन सकती है।

      सिंह राशि-आज का दिन आपके सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  आज आपको नियमित कार्यों को ही ज़्यादा महत्व देना चाहिए। व्यर्थ व जोख़िम वाले कार्यों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। हालाँकि पहले से जिन कार्य योजनाओं पर काम करते आ रहे हैं,उनमें अपेक्षित प्रगति मिलेगी।पैतृक संपत्ति का लाभ मिलना भी संभव है। आज आप अपने गुप्त रिश्तों को उजागर कर सकते हैं। अथवा उजागर हो सकते हैं।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी की ओर से ख़ुशी मिलेगी। मन-मस्तिष्क में रचनात्मक व सृजनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए प्रतिष्ठित घर से  रिश्ता आ सकता है।

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कुछ काम भी आपके बन सकते हैं। लेक़िन धन खर्च की संभावना बन रही है। आज आपको नियमित कार्यों में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों के प्रभाव में आने से आपको बचना होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपको संयंम पूर्वक व्यतीत करना चाहिए।

        वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। लम्बे समय से रुके हुए काम आज बनने शुरू हो सकते हैं। यद्यपि थोडा-बहुत भागदौड़ भी संभव है। हालांकि शारीरिक तौर पर आज आप बहुत ही सक्रिय और ऊर्जावान रहने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन विशेष शुभ रह सकता है। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।     

             

        धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में अपेक्षित प्रगति संभव है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आज आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं। पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन के मामले हल होंगे। घर के निर्माण के बारे में आप विचार बना सकते हैं। घर में मांगलिक उत्सव भी संभव है। लेक़िन जोखिम उठाने से व जल्दबाजी की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकूल प्रगति संभव है। आज आपको मित्र पक्ष,परिजनों,सहकर्मियों व परिचितों से सहानुभूति व सहयोग मिल सकता है। आप स्वयं भी शारीरिक रूप से काफ़ी सक्रिय व ऊर्जावान बने रहेंगे। 


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप करियर से लेकर किसी अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान आज संभव है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है।नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।आपके रुके व महत्वपूर्ण कार्य बनने शुरू होंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण लोगों से संबंध स्थापित होंगे। सन्तान संबंधी बाधाएं दूर होंगी। आज आपकी रुचि घूमने-फ़िरने व मनोरंजक विषय वस्तुओं की ओर अधिक रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका के साथ भी आप समय व्यतीत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *