sunday @ एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आपके लिए आज का दिनसामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दूरस्थ क्षेत्र से जुड़ी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित धन लाभ होगा। विदेश संबंधी  योजनाओं में प्रगति होगी।

     वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति  व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अर्थपरक छोटी यात्रा संभव है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहने वाली है। धन की कमी के कारण रुके कार्यों में भी प्रगति होगी। उच्चस्थ अधिकारी वर्ग व  सत्तासीन लोगों से सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है।


          मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। करियर संबंधी फेरबदल को लेकर आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। अधिकारियों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। स्वरोजगार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पैसों संबंधी योजनायें हल होंगी। यदि आप नई नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं,तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। जीवन साथी की ओर से ख़ुशी मिल सकती है।

        कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। कामकाज  को लेकर स्थाईत्व का अनुभव होगा। आज आपके रुके हुए व अधूरे कार्य बनने शुरू होंगे। शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। पूर्व नियोजित लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। शासन स्तर  पर रुके हुए काम पूरे होंगे। पिता की ओर से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है।      

    सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको कामकाज में अनावश्यक फ़ेरबदल व किसी प्रकार के प्रयोग से जरूर बचना चाहिए। आर्थिक जोखिम वाले कार्यों से भी परहेज़ करना चाहिए। यद्यपि बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप लेखन व शोध आदि रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।

    कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। नये व्यवसाय की स्थापना अथवा व्यापार में विस्तार की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है।आज आपके मन-मस्तिष्क में कामकाज को लेकर कुछ नये व उन्नतिकारक आइडियाज आ सकते हैं। विवाह में आने वाली अनअपेक्षित बाधाएं दूर होंगी। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

      तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। शुभ रहने वाला है। आपके कुछ जरूरी व प्रस्तावित कार्य हल हो सकते हैं।हालाँकि थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव आज भी संभव है।यद्यपि यदि आप करियर संबंधी व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो उस समस्या का समाधान संभव है। धन/पैसों के मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आलस्य की अधिकता व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप  थोड़ी चिंतित रह सकते हैं।


         वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपको करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं।हालाँकि भागदौड़ भी अधिक रह सकती है। अधूरी शिक्षा की पूरी करने का आप विचार बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। हालांकि धन ख़र्च की संभावना भी बन रही है। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी।   

              

         धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा  रहने वाला है।  करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत  होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। हालांकि व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने व व्यर्थ भ्रमण की भी संभावना बन रही है। अतःआपको  आज की दिनचार्य सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें सफल होंगी।  

     मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।  करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो आज आपके लिए कुछ संभावना बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। करियर से जुड़े लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज आप दूसरे लोगों अथवा संस्थाओं से काम निकालने में सफल होंगे। कामकाज को लेकर अर्थपरक यात्रा संभव है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधित लम्बित मामलों में प्रगति संभव है। लाभ साधनों में सुधार संभव है।आज आपकी प्रतिभा निखर कर आ सकती है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों से मदद मिल सकती है।धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *