‘आवाज रत्न ‘ से नवाजे जायेंगे गढ़रत्न नेगीदा | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस, ऋषिकेश


आवाज साहित्यिक संस्था ने हिंदी दिवस पर इसवर्ष प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को आवाज रत्न से सम्मानित करने पर विचार किया है। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। वरिष्ठ सदस्य महेश चिटकारिया को सचिव, धनेश कोठारी को प्रवक्ता और मनोज मलासी को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह जानकारी संस्था के सचिव महेश चिटकारिया ने गुमानीवाला स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में आयोजित बैठक के बाद दी। बताया कि संस्था हिंदी दिवस के तहत हरवर्ष साहित्य और लोकसंस्कृति के लिए समर्पित किसी एक शख्सियत को द्वारिका प्रसाद मलासी आवाज रत्न सम्मान प्रदान करती है। इस वर्ष यह सम्मान गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को देने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत कार्यक्रम की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

ad12


बताया कि संस्था इसबार हिंदी पखवाड़े का आयोजन भी करेगी। साहित्य के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में साहित्यिक अभिरूचि के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही नवीनीकरण और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण पोखरियाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध उनियाल, सहसचिव डॉ. सुनील थपलियाल, सत्येंद्र चैहान, नरेंद्र रयाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, रमेश उनियाल, विजयलक्ष्मी थपलियाल, रश्मि भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *