World Mental Health Day 2025 @ मानसिक स्वास्थ्य को ” श्रेष्ठ व उत्तम ” बनाने के बताये Tips| गुरूकुल कांगड़ी विवि में हुआ आयोजन| Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अलग-अलग जगहांे पर आयोजित हुये कार्यक्रमों में मानसिक स्वास्थ्य पर विचारों का मंथन हुआ। मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की उपयोगी जानकारी साझा करते हुये मनोरोगों के खात्मे के लिये आमजन से आगे आना की अपील भी की गयी। हरिद्वार स्थित गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालयमें विश्व के मनोविभाग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी ऐसा ही हुआ।

मनोविज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक सेहत के साथ ही मानसिक सेहत के उत्तम होने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की थीम थी – आपदाओं और आपात स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य -सेवाओं तक पहुंच। जिसमें गुरूकुल समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 विपुल शर्मा, वित्त अधिकारी प्रो0 राकेश कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार, डॉ0 दीपक सिंह, डॉ0 बबलू वेदालंकार, डॉ0 अजीत सिंह तोमर, डॉ0 नवीन पंतए डॉ0 विक्रम सिंह, डॉ0 विपिन बालियान व शोधार्थीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत कुलगीत से की गयी। कुलसचिव प्रो0 विपुल शर्मा ने मानसिक स्वास्थ हेतु निष्ठा पूर्वक कर्तव्य कर्म के महत्व को बताया। उन्होंने कहा की यदि व्यक्ति निष्ठा पूर्वक अपना कर्तव्य करता रहे तो वह मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। प्रो0 राकेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ तीन पक्ष रोकथाम के उपाय, उपचार की पद्धति एवं पुर्नवास के सुक्ष्म पछो को विस्तार से बताया।

विभागाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार ने मानसिक स्वास्थ के महत्व एवं इसके संरक्षण के विभिन्न उपायो पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा की शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति हम जितने जागरूक है उतना ही हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। डॉ0 बबलू वेदालंकार ने मानसिक स्वास्थ रक्षा एवं संवर्धन की वैदिक जीवन पद्धतियों एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ0 अजीत तोमर ने मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला।



डॉ0 दीपक सिंह ने मानसिक स्वास्थ के दो महत्वपूर्ण मानक मानसिक शांति एव मानसिक प्रसन्नता को बताया एवं इसके लिए प्रकृति से जुडाव की आवश्यकता पर जोर दिया। शोधार्थी आंचल सिंह, प्रज्ञा, ऋति सिंह एवं गोविंद पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं विभिन्न रोचक गतिविधियां जैसे माइंड फुलनेस, मेंटल रेलाकशेसन, माइंड रीडिंग आदि करवायी। शोधार्थी प्रशांत, , सिद्धांत चौधरी, भव्या, प्रशांत कुमार एवं संकाय के सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
