उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसा| लालढांग का संतोष भी लापता|click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हुये हिमस्खलन की चपेट में आये 29 प्रशिक्षणार्थियों में एक युवक संतोष कुकरेती लालढांग से भी है। लालढांग के चमरिया गांव का यह युवक लापता है। इसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। इससे परिजन खासे परेशान हैं। लापता युवकों के शव बरामद होने उदासी और चिंता है। परिजन संतोष के सकुशल होने की खबर आने की आस लगाये हुये हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लापता युवक संतोष का लालन-पालन अपने दादा विजयराम कुकरेती, दादी झबरी देवी और चाचा गणेश कुकरेती के यहां चमरिया में हुआ। उनकी शिक्षा भी लाला ओम प्रकाश इंटरमीडिएट कालेज में हुयी। बाद में आगे की शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की।

संतोष कुकरेती मूलरूप से जनपद पौड़ी के दुगड्डा के जौरासी तल्ली का निवासी है। साल-2012 में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटरिंग उत्तरकाशी में शामिल हुये।
हाल के दिनों में उत्तरकाशी में हुये हिमस्खलन में संतोष कुकरेेती के लापता होने की भी खबर है। इससे परिजन खासे चिंतित हैं। संतोष कुकरेती भी 29 प्रशिक्षणार्थियों के साथ था। मीडिया रिपोर्टों में संतोष के चाचा गणेश कुकरेती के हवाले बताया गया है कि प्रशिक्षण के लिये संतोष 17 सितंबर को उत्तरकाशी गया था। प्रशिक्षण के बाद 18 अक्टूबर को वापस आना था। लेकिन इस बीच, हिमस्खलन की घटना हो गयी, जिसमें संतोष भी लापता है।