यमकेश्वर बुलेटिन| अंशिका व वंशिका ने किया कमाल| जिला स्तर को चयन| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, यमकेश्वर
यमकेश्वर के राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामजीवला की अंशिका और वंशिका शुक्ला ने कमाल कर दिखाया है। आठवीं कक्षा में अध्ययनरत इन दोनोें बालिकाओं ने ब्लाक स्तर पर चल रही प्रतियागिता में परचम लहराकर जिला स्तर के लिये क्वालीफाई कर लिया है। अब ये जिला स्तर पर अपने हुनर का जलवा दिखायेंगी।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2022/10/geet-1-28.jpg?resize=486%2C341&ssl=1)
दरअसल, प्रदेश स्तर पर चल रहे राजकीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से जिला स्तर के लिए तैयारी चल रही है। यमकेश्वर के राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामजीवला की अंशिका और वंशिका शुक्ला जो की कक्षा 8 की छात्राये है जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2022/10/geet-16.jpg?resize=300%2C225&ssl=1)
राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामजीवला के प्रधानाचार्य सुधीर अमोली ने बताया की अंशिका का चयन -100 मी दौड़ , सुलेख प्रतियोगिता एवं खो-खो में हुआ है, वंही वंशिका शुक्ला -कबड्डी, गोला फैंक, चक्का फैंक में हुआ है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिव्य भारत शिक्षा संस्थान गंगाभोगपुर तल्ला में किया गया, जिसमे दोनों बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों बालिकाओं के चयन होने पर विद्यालय परिवार बेहद खुश है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जतायी है कि जिला स्तर पर भी कमाल करेंगी और रास्य स्तर पर भी।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2022/10/hunar-1.jpg?resize=300%2C225&ssl=1)