द्वारीखाल बुलेटिन| वन्य जीवों के संरक्षण को निकली बुलंद “आवाज “| साभार-कमल उनियाल

Share this news

सिटी लाइव टुडे, साभार-कमल उनियाल


वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत द्वारीखाल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये। कार्यक्रमों में वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
द्वारीखाल प्रखंड के मटियाली रेंज तथा हंस फाउंडेशन के सौजन्य से एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह आयोजन किया गया।

राजकीय इंटर कालेज मटियाली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभागीय वनधिकारी भूमि संरक्षण लेंसडोन अंमरीश कुमार ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह मनाने का मकसद कम हो रहे वन्य जीवों के महत्व पर ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के रहने तथा सभी वन्य जीवों पर मानव नियंत्रण व प्रभुत्व को रोकने के लिए जीव अधिनियम क़ानून लागू है। रेंज अधिकारी बीडी जोशी कहा कि वन्य जीवों को पकड़ना, नुकसान पहुंचाना गैर-कानूनी है इसके लिए सजा का प्रावधान है। हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक सतीश चंद्र बहुगुणा सरपंच अमोली कुतुबुदीन ने कहा वन जैव विविधता के विशिष्ट रूप है।

ad12

उधर, वन प्रभाग के चैलूसैंण रैंज में विभागीय कर्मचारियों तथा हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यशाला में वन क्षेत्र अधिकारी इन्द्र मोहन कोठारी ने कहा कि वन जंतुओं के विनाश से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि वन महत्वपूर्ण आर्थिक संसाधन है तथा हरे भरे वन वन्य प्राणियों का शरण-स्थान होता है। इस मौके पर वन दरोगा उमेद सिह वन आरक्षी रशिम खत्री नीलम देवी शोभा देवी राजेश्वरी दैवी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *