EXCLUSIVE| ” श्रुति ” @ राजनीति और चुनौती| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

citylive today. media house

haridwar panchayat election पैनी होती सियासी धार अब सियासी वार करने लगी है। राजनीति के लिये बनायी गयी व बन रही रणनीति पर काम तेज होने लगा है। गैंडीखाता जिला पंचायत की सीट पर भाजपा की रणनीति का ही नतीजा है कि जानकी नौटियाल भाजपा के पक्ष में आ गयी है। इस सीट पर बनते-बिगड़ते नये-नये समीकरणों ने सियासी पंडितों को उलझा कर रख दिया है। विकास के मुद्दों को लेकर इस सीट पर दमदार तरीके से चुनाव लड़ रही युवा चेहरा श्रुति लखेड़ा की सियासी धार भी पैनी है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं।


दिग्गजों की सियासी पिच पर श्रुति लखेड़ा ने सियासी पारी की शुरूआत की है। हालांकि श्रुति लखेड़ा काफी पहले से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं लेकिन चुनाव पहली बार ही लड़ रही हैं। श्रुति स्वयं अपने भाषणों पहली बार चुनाव लड़ने का जिक्र भी कर रही हैं।

यह ठीक है कि श्रुति लखेड़ा के साथ युवा शक्ति व नारी शक्ति लामबंद होती दिख रही है। यह भी पॉजिटिव फेक्टर है कि श्रुति ने लालढांग क्षेत्र में जमीन से जुड़कर कार्य किये हैं। आदिवासी समाज के लिये किये जा रहे उनके कार्य उनकी बड़ी ताकत हैं। एक अन्य पॉजिटिव फेक्टर यह भी है कि अब तक लालढांग क्षेत्र को केवल छला ही गया है। यहां विकास के नाम पर केवल राजनीति हुयी है। जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है और मन ही मन परिवर्तन का मन भी बना रखी है। ऐसे में श्रुति लखेड़ा पर यहां की जनता विश्वास कर सकती है।

इसके उलट चुनौतियों की बात करें तो चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इस सीट पर कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़े अन्य कांग्रेसी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में कांग्रेस के केडर वोट के बंटने के भी पूरे-पूरे आसार दिख रहे हैं। इस सीट पर जातीय समीकरणों को साधना भी बड़ी व कड़ी चुनौती है। बड़ी ताकत यह है कि श्रुति उच्च-शिक्षित होने के साथ ही सोशल इंजीनियरिंग में भी मास्टरी हासिल रखती हैं।

ad12

भाजपा ने इस सीट पर बृजमोहन पोखरियाल पर दांव खेला है। ऐसे में भाजपा के केडर वोट के खिसकने की संभावना कम ही बनती है। बहरहाल, कहने का सार यह है कि युवा चेहरा श्रुति लखेड़ा ने सियासी धार पैनी कर रखी है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं कही जा सकती है। देखना यह होगा कि श्रुति के सियासी तरकश में इन चुनौतियों को पार पाने की क्या रणनीति होगी,,,,,,,पिक्चर अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *