Laldhang News…आरती ने दिखाया शानदार खेल| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग
हॉकी इंडिया द्वारा 16 वीं जूनियर वुमन नेशनल चौंपियनशिप 2026 का आयोजन पुणे में किया जा रहा है। उत्तराखंड की टीम ने आज अपने पहले मैच में गोवा को 5-0 से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत की उत्तराखंड की टीम ने बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।


फारवर्ड लाइन की खिलाड़ी श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की पूर्व छात्रा आरती ने बहुत ही शानदार खेल खेला और टीम के लिए दो गोल किए उनको उनके बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला स श्री राम विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधन द्वारा हॉकी को बहुत बढ़ावा दिया जाता है उनके सभी खिलाड़ी सभी स्तरों पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं आरती के इस प्रदर्शन पर ट्रस्टी राजीव भल्ला जी तथा प्रधानाचार्या बबीता अग्रवाल श्रीनिवास ने बधाई और आशीर्वाद दिया
