तथास्तु| CM के बाद अब HEALTH MINISTER ने भी कहा ” तथास्तु “|एक click में पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार


अभी कुछ ही दिन पहले की बात है जब सीएम साहब ने भी भरोसा दिया और स्वास्थ्य मंत्री ने भी ऐसा ही किया है। सच कहें तो जिसके दरबार में भी जा रहे हैं वो ऐसा ही करता आ रहा है। बार-बार हर बार मीठी गोली ही मिल रही है। अब अपना दुखड़ा लेकर देहरादून की दौड़ लगायी जा रही है लेकिन यहां से भी केवल मीठी ही गोली। जिक्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड का हो रहा है। इस बार स्वास्थ्य मंत्री भरोसा दिया है तो पदाधिकारी गदगद होकर आये हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार भी मीठी गोली है या फिर कर्मचारियों की मुराद पूरी होगी। अगर नहीं तो कर्मचारियों के सब्र का बांध जवाब दे रहा है।


पिछले लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड विभिन्न मांगों को लेकर हरकत में है। लेकिन इनकी मांगें आज तक पूरी नहीं हुयी हैं। ऐसे में अब कर्मचारी स्वयं को ठगा हुआ महसूस करने लगे हैं और बार-बार मिल रहे कोरे आश्वासनों ने कर्मचारियों का मनोबल भी टूट रहा है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री जी डॉ धन सिंह रावत से उनके आवास देहरादून में मुलाकात की। मंत्री जी ने भी जल्द ही मांगों के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आवास से ही महानिदेशक महोदया को दूरभाष पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता के बारे में बताया गया। उनके द्वारा जल्द से जल्द पदोन्नति कराने के निर्देश एवं संगठन से वार्ता करने के हेतु महानिदेशक को दिए गए ।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, महामन्त्री सुनील अधिकारी, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल मंडल राजेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी नागेश नोडियाल व पदाधिकारी भगवान सिंह ने कहा कि लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर पदोन्नति हेतु नियमावली बनाई जानी है जो शासन द्वारा बनाई जाएगी जिस तरह पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट करते हुए नियमावली बनाई गई है उसी तरह प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु नियमावली बनायी जाए जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जल्द ही सचिव स्वास्थ्य और संगठन को बुलाकर जल्द पदोन्नति कराई जाएगी,और कर्मचारियों को स्टाफ नर्सेस की भांति पोष्टिक आहार भत्ता के बारे में भी उसी समय निर्णय लिया जायेगा।

ad12


प्रतिनिधि मंडल में दिनेश लखेडा, सुनील अधिकारी, राजेन्द्र रावत, नेलसन अरोड़ा, शिवनारायण सिंह, नागेश नोडियाल, भगवान सिंह इत्यादि उपस्थित थे सभी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। जल्द ही मांगो के निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। स्वास्थ्य मंत्र द्वारा आवास से ही महानिदेशक को दूरभाष पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता के बारे में बताया गया। उनके द्वारा जल्द से जल्द पदोन्नति कराने के निर्देश एवं संगठन से वार्ता करने के हेतु महानिदेशक को दिए गए । प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा महामन्त्री सुनील अधिकारी मंडल अध्यक्ष गढ़वाल मंडल राजेन्द्र रावत जिलाध्यक्ष पौड़ी नागेश नोडियाल,व0पदाधिकारी भगवान सिंह ने कहा कि लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर पदोन्नति हेतु नियमावली बनाई जानी है जो शासन द्वारा बनाई जाएगी जिस तरह पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट करते हुए नियमावली बनाई गई है। उसी तरह प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु नियमावली बनायी जाए। जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जल्द ही सचिव स्वास्थ्य और संगठन को बुलाकर जल्द पदोन्नति कराई जाएगी,और कर्मचारियों को स्टाफ नर्सेस की भांति पोष्टिक आहार भत्ता के बारे में भी उसी समय निर्णय लिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश लखेडा, सुनील अधिकारी, राजेन्द्र रावत, नेलसन अरोड़ा, शिवनारायण सिंह, नागेश नोडियाल, भगवान सिंह इत्यादि उपस्थित थे सभी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *