good morning monday| click करते ही हाजिर है आपका राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। सुख,संसाधनों को जुटाने में आपकी रुचि रह सकती है। यदि आप पैसों संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। लेक़िन यदि पैसों का कहीं निवेश करना हो,तो फैसला सोच विचार के बाद लेना उचित होगा। आज आपके स्वभाव में जल्दबाज़ी व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। सन्तान से ख़ुशी मिलने की आज भी संभावना है। उच्च प्रतिष्ठत लोगों से आपके संबंध बन सकते हैं। राजनीति और शासकीय व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रह सकता है।     

                                                   

     वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य वैसे तो यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको अपनी दिनचार्य सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।अन्यथा आप फ़िजूल के कार्यों में समय ख़राब कर सकते हैं। यदि आप सामाजिक कार्यों व राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको मान-सम्मान व पद की प्राप्ति हो सकती है। इसी प्रकार यदि आप  खेल,लेखन के कार्यों व  मेडिसन,ज्वैलरी आदि के व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो कल की भाँति आज का दिन भी आपके लिए बेहतर रहने वाला है। 

      मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा  रहने वाला है।  करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे।  उच्च अधिकारियों व राजनेताओं के माध्यम से आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आत्मविश्वास आज भी आपका अच्छा रहेगा,आज आप प्रभावी व उचित निर्णय लेने में भी सफल होंगे। आपकी रोजगारपरक योजनायें भी सफल होंगी।


                                                              

         कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।यदि आप पैसों से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो आज आपको थोड़ा राहत मिल सकती है।  प्रोपर्टी व वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी।लेक़िन समय का सदुपयोग करने के लिए दिन की कार्य सूची अवश्य निर्धारित कर लें। इसके अलावा वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

    
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आज भी आपको प्रगति और उन्नति के अवसर हासिल होंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है।   आज आपको आपके अनुभव व योग्यता के कारण कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। राजनेताओं के सहयोग से कार्य हल हो सकते हैं। यदि आप स्वयं राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको  सामाजिक प्रतिष्ठा या कोई पद मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
                                                                   

   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में सुधार की अच्छी संभावनाएं बननी शुरू होंगी। जमीन-ज़ायदाद व वाहन की योजनायें सफल होंगी। यदि आप प्रस्तुतिकरण,मार्केटिंग,डीलिंग,शेयर मार्किट आदि कार्य से  जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है। हालाँकि धन के अपव्यय की संभावना आज भी बन सकती है।                                                          

 तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला। करियर से जुड़े कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आय के साधनों में आज भी वृद्धि की संभावना बरकरार रहने वाली है। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षी योजना भी पूरी हो सकती है। रोज़गार से जुड़ने के अच्छे अवसर हासिल होंगे। शासन-प्रशासन स्तर पर रुके हुए कार्यों में आज भी प्रगति बनी रहेगी। परिचितों व परिजनों से सहयोग की संभावना  आज भी बन रही है।                                                         

         वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में आज भी उन्नति व प्रगति के अवसर बरक़रार रहने वाले हैं। आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है। आप घर के लिए अथवा निजि उपयोग के लिए कोई पसंदीदा वस्तु ख़रीद  सकते हैं। यदि आप किसी रोग से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी राहत मिल सकती है।

     धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। परिजनों से सहयोग मिलने की आज भी संभावना बन रही है। लेक़िन व्यर्थ प्रवास अथवा व्यर्थ भ्रमण की  भी आज संभावना है। इसके अलावा यदि आज आपको कामजज संबधी कोई एग्रीमेंट,डील आदि करनी हो तो,सोचविचार के साथ करें।         

             

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्यों में अधिक भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी। जोख़िम वाले कार्यों से आज भी आपको दूर रहना होगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लेक़िन अचानक धन लाभ अथवा रुके हुए कार्य भी आपमे हल हो सकते हैं। लेखन,शोध,व अभिनय जगत से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन भी उपयोगी रहने वाला है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपके लिए उन्नति व प्रगतिकारक अवसर उपलब्ध होंगे। धन संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आज आप वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपको अनुकूल रिश्ता मिल सकता है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। पैसों संबंधी समस्याओं से निज़ात मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके प्रतिद्वंद्वी व शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक परेशानियाँ दूर होंगी। यदि आप किसी रोग आदि से पीड़ित हैं,तो आज समाधान मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *