” दूल्हे राजा ” में भी ” फर्जीवाड़ा “| बैरंग लौटी बारात| एक click में जानिये पूरा मामला

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी व हैरान कर देने वाली खबर है। यहां बारात का स्वागत क्या होने लगा कि हंगामा हो गया और दूल्हे राजा व बारात को बैरंग ही लौटे। दुल्हन के भाई के बाद दुल्हन से भी शादी से इंकार कर दिया।


मामला उत्तराखंड में नैनीताल जिले के लालकुंआ क्षेत्र का और घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बरेली से बारात लालकुआं अंबेडकर नगर पहुंची। बारात के पहंुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत होने लगा कि यही से रंग में भंग पड़ गया। बताया जा रहा है कि रिश्ता तय होते समय जिस लड़के को दिखाया गया था वह शादी में नहीं आया है बल्कि किसी और लड़के को दूल्हा बनाकर लाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे को देखा तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहंुच गया।

ad12

आरोप है कि रिश्ता तय करने के वक्त जिस लड़के को दिखाया गया था, वह दूल्हा बनकर नहीं आया। आरोप है कि उसके स्थान पर दूसरा लड़का था। उसकी आयु भी अधिक थी उसके पैरों में दिक्कत नजर आ रही थी। ऐसे में बारात के खुशियां गमों में तब्दील हो गयीं।
हंगामा होते ही दुल्हन भी मौके पर पहंुच गयी औार दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे के परिजनों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। बताया कि दुल्हन पक्ष के लोग कई बार बार घर आकर लड़के को देख चुके हैं। अब शादी से इंकार कर रहे हैं।
मौके पर पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद बारात वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *