जय भोलेनाथ| सोमवार| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और सकारात्मक सोच विचार के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं।  निकटस्थ बंधुजनों के चल रहे मतभेद दूर होंगे। लेकिन  वाणी में कठोरता,क्रोध की अधिकता  व धन के अपव्यय की संभावना बन सकती है।    

                                                       

        वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में थोडी बहुत कठिनाइ व उतार-चढ़ाव की स्थिति तो रह सकती है, लेक़िन हालात बहुत जल्दी सामान्य हो जाएंगे।  प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और कामकाज के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। लेक़िन पैसों के लेनदेन व किसी भी प्रकार की कागज़ी कार्यवाही में  सावधानी  की आवश्यकता है। अर्थात किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत लोगों को आज सफलता मिल सकती है।  

     मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज में पूर्व दिनों की भाँति सुधार दिखना शुरू होगा। आर्थिक साधनों में भी वृद्धि की संभावना बन रही है। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप करियर में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो आज अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं।    

                                                           

         कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। जमीन,मकान संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। विवाद होने की स्थिति में विवाद को हर प्रकार से रोकने की कोशिश करें। लेक़िन नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को संघर्षों के बाबजूद भी उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन व्यर्थ के कार्यों में भी आप उलझ सकते हैं। यदि आप साझेदारी वाले काम से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज पार्टनर के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करें। यदि आप किसी छोटी-बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसकी सफलता के बारे में धैर्य बनाये रखें। अन्यथा आप उद्देश्य से भटक भी सकते हैं।

   कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगति कारक अवसर प्राप्त होंगे। करियर को लेकर आज आपकी महत्वकांक्षाएँ बढ़ेंगी, कुछ हद तक उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। एकाउंट्स व तकनीकि संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को परिजनों के माध्यम से रोज़गार से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। सन्तान पक्ष से ख़ुशी मिल सकती है। लेक़िन अनावश्यक ख़र्च भी हो सकते हैं।                                                                        

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की संभावना बन रही है। शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अच्छी संभावना बन रही है।                                                                    

  वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।आज आप कोई नवीन कार्य करना चाहते हैं, तो उसमें भी अपेक्षित प्रगति होगी।लेकिन आज पैसों के मामले में कोई भी रिस्क लेना जोखिमपूर्ण हो सकता है।                                                                 

         धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय की स्थापना व नौकरी के संदर्भ में किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपकी योजना सफल होते हुए दिखाई देगी। आपके घर में धार्मिक कार्य का आयोजन भी सम्भव है। आज आप अपने प्रेमी-प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव देने के बारे में विचार बना सकते हैं।                            

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की संभावना बन रही है।यदि आप नौकरी व्यवसाय संबंधी अथवा अन्य किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपकी कार्य योजना में अच्छी प्रगति हो सकती है। पैसों के कारण रुके कार्य भी आगे बढ़ने शुरू होंगे।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको जोख़िम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाये रखना होगा।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज तो प्रभावित नही होंगे,लेकिन कामकाज को लेकर कुछ अनअपेक्षित बाधाओं से जूझना पड़ सकता है। जमीन,वाहन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। घर के उपयोग के लिए आप ख़रीददारी कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए नज़दीकी रिश्तेदारी से अच्छा रिश्ता आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *